खतौली। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान तीन बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर खतौली मेले से चोरी की पांच बाइक बरामद की गई हैं। सीओ रुपाली रॉय चौधरी ने बताया कि पुलिस नावला मार्ग पर भैंसी नाला पुल पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर आ रहे तीन संदिग्धों को रोका गया। पूछताछ में उन्होंने पांच दिन पहले खतौली मेले से बाइक चोरी करने की बात कबूली। उन्होंने बताया कि मेले से कुल पांच बाइक चोरी की थीं। सभी बाइकें गंगनहर के पास झाड़ियों में छिपा रखी थीं। बाल अपचारियों की निशानदेही पर फुलत जाने वाले रास्ते पर झाड़ियों से चार बाइकें बरामद की गईं। तीनों बाल अपचारी दौराला थाना क्षेत्र के निवासी हैं। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर दिया गया है। संवाद