फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पहाड़ों से मलबा आने पर पांच घंटे बंद रहे दिल्ली-देहरादून और यमुनोत्री हाईवे

विज्ञापन
दून हाईवे पर आए मलबे और पेड़ को हटाती जेसीबी। श्रोत-पुलिस
विज्ञापन
-पुलिस ने जेसीबी मशीन लगा कर हटवाया मलबा
विज्ञापन


फोटो समाचार
बिहारीगढ़/मिर्जापुर(सहारनपुर)। रात भर हुई बारिश के चलते दिल्ली-देहरादून और यमुनोत्री हाईवे पर शिवालिक की पहाड़ियों से मलबा आने के बाद दोनों राजमार्ग पांच घंटे तक बंद रहे। इस दौरान वाहनों की लाइन लगी रही। संबंधित थाना पुलिस ने जेसीबी की मदद से मलबा हटवा कर रास्तों को खुलवाया। इसके बाद आवागमन सुचारू हो सका।

देहरादून हाईवे पर रविवार रात करीब एक बजे मोहंड से ऊपर कई जगह मलबा और पेड़ खिसक कर सड़क पर गिरने से यातायात बंद हो गया था। राहगीरों ने सड़क बंद होने की जानकारी बिहारीगढ़ थाने की मोहंड पुलिस चेक पोस्ट पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचे और कई घंट की मशक्कत के बाद जेसीबी मशीनों ने सड़क से मलबे और पेड़ों को हटवाया। इसके बाद सुबह करीब छह बजे अवागमन शुरू हो सका। इससे पहले सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर क्षेत्र में भी शिवालिक पहाड़ियों के बीच बादशाही बाग से ऊपर मलबा यमुनोत्री हाईवे पर गिरने से सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। इसके चलते हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलने पर मिर्जापुर थाने की बादशाहीबाग चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से रास्ता खुलवाया। इस दौरान जाम में फंसे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें