फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवानों ने दिखाए दावपेंच

विज्ञापन
Wrestlers showed their panache - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। हिंदू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने खूब जोर आजमाइश की। अनेक राउंड के बाद निर्णायकों द्वारा मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए श्रेष्ठ रहे पहलवानों का चयन किया गया।
विज्ञापन

कालेज के खेल मैदान पर प्रतियोगिता का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार मित्तल एवं प्रधानाचार्य विजय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। सीनियर वर्ग में हिंदू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के छात्र सारिक, अंबेहटा चांद के मोईन, सहारनपुर के सचिन, बेहट के शाहआलम, बेबी कुमार, नितिन एवं शोएब, जूनियर वर्ग में हिंदू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के छात्र शाहरुख, बी जनता इंटर कॉलेज बिलासपुर के समीर एवं कार्तिक, सहारनपुर के मैंडी कुमार एवं मो. उमैर, रामपुर मनिहारान के सागर, विवेक एवं विदित, देवबंद के वेदांश, सब जूनियर वर्ग में आरके मेहता इंटर कॉलेज के इमदाद, आवेश, मुजम्मिल, बी जनता इंटर कॉलेज बिलासपुर के अनिकेत, एसडी इंटर कॉलेज नकुड़ के विनोद शर्मा, रामपुर मनिहारान के शमशाद, साकिब, राहुल एवं मन्नु और सहारनपुर के कासिब अली को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुन लिया गया। सुधीर कुमार, नैन कुमार, प्रमाल सिंह आदि का सहयोग रहा। पीटीआई मैनपाल सिंह ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए विजेता छात्रों को उनकी पात्रता से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज 27 सितंबर तक विद्यालय में जमा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें