गांव फिरोजाबाद में दंगल में दमखम दिखाते पहलवान।
चिलकाना (सहारनपुर)। गांव फिरोजाबाद में शहंशाह अब्दुल्लाह पीर पर लगने वाले मेले में आयोजित दंगल में बुधवार को बाहर से आए पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।
दंगल की पहली कुश्ती मुबारिक पहलवान दबकोरा और साकिब पहलवान बेहट के बीच हुई। 10 मिनट तक चली यह कुश्ती बराबरी पर रही। दंगल की अगली कुश्ती में जावेद पहलवान माहेश्वरी ने मुजम्मिल पहलवान सहारनपुर को पटखनी दी। कैफ पहलवान दबकोरा ने शाहिद पहलवान को मात दी। अदनान पहलवान सहारनपुर ने शाहिद पहलवान दबकोरा को मात दी। आदेश पहलवान फिरोजाबाद और जावेद पहलवान बेहट के बीच हुई रोमांचक कुश्ती में जावेद पहलवान विजयी रहा। दिलशाद पहलवान ने अंकित पहलवान को मात दी। आयोजन में खलीफा महमूद, शमीम, मेहरबान, नदीम, विनोद, बाबूराव, इमरान पाली आदि मौजूद रहे। संवाद