फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खाटू श्याम मंदिर में उमड़ी भीड़, की पूजा अर्चना

Thu, 25 May 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
राधा विहार ​स्थित खाटू श्याम मंदिर में बाबा की स्थापित शीश छवि
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में पहला श्री खाटू श्याम बाबा के मंदिर की स्थापना हुई है। राधा विहार में बने मंदिर में बुधवार को दूर-दराज से श्रद्धालु बड़ी संख्या में बाबा के दर्शन करने पहुंचे। राजस्थान के सीकर जिले से श्री खाटू श्याम की शीश छवि लाकर मंदिर में विधि-विधान से स्थापित की गई है।
विज्ञापन

नियमित बाबा का शृंगार करने के साथ ही सुबह व शाम को आरती के साथ भोग भी लगाया जा रहा है। मंदिर की स्थापना श्री राम-कृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान और अधिष्ठाता स्वामी कालेंद्रानंद महाराज के सानिध्य में हुई है। जनपद के मंदिरों में बाबा खाटू श्याम की शीश छवि तो स्थापित है, लेकिन उनके नाम का कोई मंदिर नहीं था। अब राधा-विहार में जिले के पहला श्री खाटू श्याम मंदिर बना है, जहां सबसे पहले बाबा की शीश छवि स्थापित कर दी गई है। इसके साथ मंदिर को भव्य रूप देने के लिए निर्माण कार्य चल रहा है। मंदिर की स्थापना पर भजन संध्या भी हुई थी, जिसमें वृंदावन से आई साध्वी पूर्णिमा पूनम दीदी और ग्वालियर से आए मनोज पागल ने खाटू श्याम की महिमा गुणगान किया। मंदिर बनने से बाबा के भक्तों भारी उत्साह है। मंदिर अधिष्ठाता स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने बताया कि मंदिर को भव्य रूप दिया जा रहा है। बाबा शीश छवि स्थापित हो चुकी है। दूर-दराज से लोग बाबा के दर्शन करने आ रहे हैंं।
बराबर में स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव और सिद्धपीठ मां काली मंदिर

श्री खाटू श्याम मंदिर के बराबर में सिद्धपीठ श्री नर्मदेश्वर महादेव और महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर हैं। इन दोनों मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। अब बाबा खाटू श्याम का मंदिर बनने से श्रद्धालुओं की संख्या ओर बढ़ गई है। इसके साथ ही नियमित श्री नर्मदेश्वर मंदिर में 30 वर्षों से यज्ञ चल रहा है। मंगलवार और शनिवार को भंडारा भी होता है। तीनों मंदिरों के अधिष्ठाता स्वामी कालेंद्रानंद महाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें