फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य प्रतियोगिता के लिए पहलवानों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर में 10 से 13 नवंबर तक आयोजित होगी राज्य सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गोरखपुर में 10 से 13 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जनपद के पहलवानों का चयन कर लिया गया है। तल्हेड़ी स्थित राजबल कुश्ती एकेडमी में आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। जिसके बाद 12 सदस्यों की टीम की घोषणा की गई।
फ्री स्टाइल में प्रदीप कुमार 61 किलोग्राम, मयंक बर्मन 65 किलोग्राम, संकित कुमार 70 किलोग्राम, कमल किशोर 74 किलोग्राम, सोमवीर 92 किलोग्राम और तपस्या 72 किलोग्राम भार वर्ग के लिए चुनी गई हैं। ग्रीको रोमन स्टाइल में मंथन 55 किलोग्राम, करण राणा 60 किलोग्राम, आकाश कुमार 63 किलोग्राम, अंजुल कुमार 67 किलोग्राम, विजय कुमार 72 किलोग्राम और प्रभात चौधरी 77 किलोग्राम भार वर्ग के लिए चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान सुधीर पंवार, संदीप पहलवान, आदेश कुमार आदि मौजूद रहे। चयनित खिलाड़ियों को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संजय गर्ग, प्रो. वकुल बंसल, सुभाष चौधरी, डॉ. एके गुप्ता, काशी नरेश यादव, लाल धर्मेंद्र प्रताप, चौधरी ईश्वरपाल सिंह आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें