फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मां सरस्वती की आराधना की, खूब हुई पतंगबाजी

Sat, 28 Jan 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में पुुराने शहर में बसंत पंचमी पर पतंग उड़ाता परिवार
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले भर में वसंत पंचमी पर्व श्रद्धाभाव और परंपरागत ढंग से मनाया गया। कई जगहों पर मां सरस्वती की आराधना की गई। इसके साथ जिले भर में 3668 जगहों पर होलिका दहन स्थलों पर होली का वसंत भी रखा गया। वहीं, युवाओं ने पूरे दिन खूब पतंगबाजी की।
विज्ञापन

महानगर में विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री वैष्णवी महाकाली मंदिर, श्री बालाजी धाम, श्री हरि मंदिर, श्री नारायणपुरी सहित अनेक मंदिरों और लोगों ने घरों में भी मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। प्रसाद के रूप में पीले चावल और कढ़ी-चावल एवं हलवा बांटा गया। इसके साथ ही होलिका दहन स्थलों पर पूजा कर वसंत रखा गया है। बेरीबाग स्थित शिव नारायण चैरिटेबल ट्रस्ट स्वामी शिवनारायण गुरुधाम सिद्धपीठ में कार्यक्रम हुआ। वसंत पंचमी को संस्था से जुड़े लोगों ने दीक्षा दिवस के रूप में मनाया। शिष्यों ने गुरु की पूजा कर आशीर्वाद लिया। कई लोगों ने दीक्षा भी ली। इस मौके पर हवन-यज्ञ कर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान केवल किशन महाराज, सुरेश कुमार, ईश्वर सिंह, ललता प्रसाद, किशोर लाल, विजय कुमार, रोशन लाल, अजय, राम किशोर, पूनम, रोशन, जगदीप मौजूद रहे।
-
पतंगबाजी को लेकर रहा भारी उत्साह
महानगर में वसंत पंचमी पर पतंगबाजी को लेकर युवाओं में भारी उत्साह रखा। ठंड के बीच युवाओं सुबह सात बजे से ही छतों पर चले गए और दिन भर खूब पतंगबाजी की। कई जगहों पर युवाओं ने छतों पर डीजे सिस्टम भी लगाए। महानगर में नुमाइशकैंप, हकीकतनगर, खानआलमपुरा, भूतेश्वर नगर, खलासी लाइन, आवास-विकास, चंद्रनगर, नवीनगर सहित शहर भर में खूब पतंग बाजी हुई।
विज्ञापन

-
चाइनीज मांझे से उड़ाई पतंग
सहारनपुर। महानगर में अधिकांश युवाओं ने चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाई। इससे साफ है कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझा खूब बिका है, जबकि इस मांझे पर प्रतिबंध लगा है। क्योंकि, मांझे की चपेट में आकर पूर्व कई लोग घायल हो चुके हैं। बीते चार सालों में एक बालक सहित तीन लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके बाद भी चाइनीज मांझे की बिक्री पुलिस-प्रशासन नहीं रोक पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें