फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: टेबलेट और धनराशि पाकर खिले मेधावियों के चेेहरे

Sat, 28 Jan 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। टेबलेट और 21 हजार रुपये की धनराशि का इनाम पाकर यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं के मेधावियों के चेहरे खिल उठे। प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री जसवंत सैनी के हाथों मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अभिभावक भी पहुंचे थे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने सभी का आभार व्यक्त किया। इसके बाद राज्य मंत्री जसवंत सैनी और मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हाईस्कूल के 10 और 12 वीं के 11 यानी कुल 21 मेधावियों को 21-21 हजार रुपये की धनराशि दी गई। इसके अलावा टेबलेट, प्रशस्ति पत्र और पदक भी दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने मेधावियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्यहीन व्यक्ति भटका हुआ होता है। ऐसे में लक्ष्य जरूर रखें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शोभा चौधरी, प्रीति सेठ, अनु, श्वेता हरित, संजीव अग्निहोत्री, अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें