फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के दो सहयोगी पुलिस के हत्थे चढ़े

Sat, 09 May 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर(सहारनपुर)। कोतवाली पुलिस ने हाजी इकबाल उर्फ बाला के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने इकबाल के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने के लिए वादी को जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 24 अप्रैल को मेघराज निवासी ग्राम शफीपुर ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि इकलाख निवासी बादशाही बाग उर्फ मायापुर रूपपुर एवं सलमान निवासी कुंजा ग्रांट थाना विकासनगर (उत्तराखंड) एवं अन्य खनन कारोबारी हाजी इकबाल के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमों को वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। साथ ही उसकी जमीन पर कब्जा करने, जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। इस शिकायत के आधार पर थाना मिर्जापुर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को सुबह के समय पुलिस ने आरोपी इकलाख को यूनिवर्सिटी के गेट एवं सलमान को मगनपुरा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें