फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की कार्य समिति की बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की कार्य समिति की बैठक बुधवार यानी आज होगी। इसमें विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों और अन्य बिंदुओं को लेकर चर्चा होगी। बैठक में कई अहम निर्णय भी होने की संभावना है। यह कार्य समिति की पहली बैठक है। इसे लेकर अध्यक्ष और सचिव से लेकर सदस्य तक उत्साहित हैं।
विज्ञापन

मां शाकंभरी विश्वविद्यालय का शिलान्यास दो दिसंबर 2021 को हुआ था। पहली बार विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले करा रहा है। कुछ कार्य पटरी पर हैं, जबकि कुछ कार्यों को लेकर कार्य समिति की बैठक में निर्णय लिए जाने की जरूरत है। ऐसे में विश्वविद्यालय ने कार्य समिति की पहली बैठक बुधवार को बुलाई है, जो सुबह 10:30 बजे विश्वविद्यालय परिसर पुवांरका के सभागार में होगी।
कार्य समिति में कुलपति प्रोफेसर एचएस सिंह अध्यक्ष और कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य सचिव हैं। समिति में कुल 18 सदस्य हैं, जिनमें संबद्ध महाविद्यालयों के सीनियर प्रोफेसर्स शामिल हैं। कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि बैठक में विश्वविद्यालय के लिए चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर चर्चा होनी है। कुछ कार्य ऐसे हैं जो कार्य समिति की बैठक नहीं हो पाने की वजह से लटके हैं। क्योंकि कुछ निर्णय ऐसे होते हैं जो कार्य समिति में ही लिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी सदस्यों को सूचित किया जा चुका है। पहली बैठक को लेकर सभी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें