फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने किया स्पोर्टस स्टेडियम, प्रयोगशाला एवं गौशाला का निरीक्षण

विज्ञापन
स्पोर्टस स्टेडियम का निरीक्षण करते आबकारी आयुक्त एवं जनपद के नोडल अधिकारी डॉ सेन्थिल पांडियन सी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद के नोडल अधिकारी डॉ. सेंथिल पांडियन सी ने मंगलवार को आंबेडकर स्टेडियम के सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, नानौता में खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला एवं मां शाकंभरी कान्हा उपवन गोशाला सांवलपुर नवादा का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने कहा, स्टेडियम में खेल संबंधी अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। नानौता में खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला के बीच से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन को यथाशीघ्र शिफ्ट किया जाए। उन्होंने इसकी गुणवत्ता की जांच करने के भी निर्देश दिए। मां शाकंभरी कांहा उपवन गोशाला का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि वर्मी कंपोस्ट की बिक्री के लिए बेहतर विपणन प्रणाली विकसित की जाए। गोशाला को पूर्णरूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सहित अन्य संबंधित कार्यदायी संस्था एवं विभागीय के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें