फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: कड़ी सुरक्षा के बीच निकली श्रमिक स्पेशल ट्रेन, कोचों में सवार कामगार चिल्लाए, पानी-खाना दिलवा दो

Tue, 05 May 2020 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर से गुजरी स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब के जालंधर से झारखंड के डाल्टागंज तक कामगारों को लेकर आ रही 04602 श्रमिक स्पेशल ट्रेन शाम 04.44 बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरी। इस ट्रेन के यहां से रवाना होने तक रेलवे के आला अफसर, जीआरपी और आरपीएफ स्टाफ के अलावा जरूरत पड़ने पर हेल्थ चेकअप के लिए पूरी टीम यहां अलर्ट रही। कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच यह श्रमिक स्पेशल ट्रेन यहां से रवाना हो गई।

विज्ञापन


वरिष्ठ रेलवे स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा ने बताया कि उत्तर रेलवे की ओर से पहले सवा तीन बजे इस ट्रेन के यहां स्टेशन पर पहुंचने की संभावना जताई गई थी। मगर यह डेढ़ घंटे से भी अधिक देरी से यहां पहुंची। उन्होंने बताया कि यह इलेक्ट्रिक श्रेणी की सुपरफास्ट ट्रेन थी। इसमें करीब 1000 कामगार सवार थे। हर कोच में एस्कोर्ट की व्यवस्था थी। सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन के अलावा मास्क और गमछे के प्रयोग की हिदायतों के बीच उन्हें ट्रेन से सफर कराया गया। यहां स्टेशन पर न तो किसी कामगार को उतरने दिया गया और न ही किसी को इसमें सवार होने दिया गया।

कपिल शर्मा ने बताया कि स्टेशन के प्लेटफार्मों से लेकर अन्य स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए सर्किल बना दिए गए हैं। यदि आगे यहां से ट्रेन संचालित होती है तो इसकी पूरी तैयारी है। जीआरपी थाना प्रभारी राशिद अली और आरपीएफ थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि स्टेशन पर निगरानी और सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: विधायक अमन मणि त्रिपाठी और छह साथियों को बिजनौर कोर्ट से मिली जमानत, 14 दिन तक रहेंगे क्वारंटीन

कोचों में सवार कामगार चिल्लाए, पानी-खाना दिलवा दो
स्पेशल ट्रेन के कोचों में सवार कुछ कामगार यहां की टीमों को देखकर पानी और खाने के लिए चिल्लाते रहे। कामगारों के साथ कुछ बच्चे भी थे। मगर ट्रेन के यहां स्टॉपेज की इजाजत न होने के कारण कोई कामगार किसी तरह की मदद नहीं ले पाया।
विज्ञापन


स्पेशल ट्रेन में जाने के अरमान अधूरे रह गए
रेलवे स्टेशन परिसर में कुछ प्रवासी मजदूर अपने बैग और सामान लेकर भटकते रहे। लुधियाना और अंबाला से यहां आकर फंसे ये मजदूर इसी स्पेशल ट्रेन से जाने की तैयारी में थे। मगर इसकी न तो अनुमति मिली और न ही ट्रेन रुकी। इसलिए उन्हें मायूसी हुई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें