फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पेड़ और ट्रॉली के बीच दबकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

गंगोह। गांव सलारपुरा निवासी मजदूर दीपक (22) की रविवार को एक हादसे में मौत हो गई। वह गांव में एक मकान पर मिट्टी का भराव करने के लिए मजदूरी पर गया था।
ग्रामीणों ने बताया कि काम के दौरान वह ट्रॉली और पास खड़े पेड़ के बीच आकर दब गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक तीन भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर का था। उसके पिता ओमप्रकाश और बड़ा भाई शशिकांत भी मजदूरी कर परिवार का पालन करते हैं। परिजनों के अनुसार दीपक को बोलने में भी परेशानी थी, इसके बावजूद वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का सहारा बन रहा था। सीएचसी में पिता ओमप्रकाश, भाई शशिकांत, मां बाजरो तथा रिश्तेदार सुंदर एवं ग्रमीण नरेश, अनिल सहित अन्य लोग भी पहुंचे। उधर, सीओ शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। फिर भी पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें