रुड़की, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, यमुनानगर के लिए भी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
चिलकाना (सहारनपुर)। गांव फिरोजाबाद में शहंशाह अब्दुल्ला पीर लगने वाले मेले में महिला और पुरुष के बीच हुई कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही।
खास बात यह रही कि महिला पहलवानों ने पुरुषों को चित्त कर कुश्तियां अपने नाम की। पुरुषों की कुश्ती में दिलशाद पहलवान गुमटी और वकील पहलवान सहारनपुर के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर रही। सुशील पहलवान अप्लाना ने जावेद पहलवान बेहट को मात दी।
दंगल की एक अन्य कुश्ती में माफिया पहलवान कुरुक्षेत्र ने कैफ पहलवान सहारनपुर को मात दी। करनाल की रिया पहलवान ने अंबाला की कनिका पहलवान को हराया। सावेज पहलवान बेहट और दीपक पहलवान हरिपुर की कुश्ती में बेहट के पहलवान सावेज ने दीपक को हराया। महिला और पुरुषों की कुश्ती में अंशिका पहलवान ने दीपक पहलवान को हराया।
इसके अलावा एक कुश्ती में दिलशाद पहलवान मलकपुर ने वकील पहलवान सहारनपुर को मात दी। महिला और पुरुषों की अन्य कुश्ती में सानिया पहलवान यमुनानगर ने जावेद पहलवान रुड़की को मात दी। सिमरन पहलवान पंचकूला ने सोनू पहलवान चिलकाना को हराया। दंगल में पुलिस प्रशासन द्वारा महिला और पुरुषों की कुश्ती को देखते हुए कड़ी निगरानी रखी गई।
मेला प्रभारी एसआई राहुल सिंह, महिला कांस्टेबल शीतल, विनीता, अंजू, सरिता मौजूद रही। आयोजन में खलीफा महमूद, समीम, बंटी, नदीम बाबूराव, इमरान, पाली, सोनू पहलवान आदि मौजूद रहे।