आत्मनिर्भरता के लिए महिलाएं करें खाली समय का सदुपयोग
छुटमलपुर/साढ़ौली कदीम/गंगोह/नानौता। देहात के ब्लाक मुख्यालयों पर उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह के सामान्य हेतु एक दिवसीय कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इनमें समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के तरीके बताए गए।
मुजफ्फराबाद ब्लॉक मुख्यालय पर कार्यशाला में पूर्व विधायक महावीर राणा ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए खाली समय का सदुपयोग करना चाहिए। बीडीओ रविप्रकाश सिंह, एडीओ मनीष दत्त, ब्लाक मिशन प्रबंधक बैजनाथ, प्रवीन कुमार शर्मा, जमशेद अली, जितेंद्र कुमार, दानिश सिद्दीकी, जयविन्दर रहे।
वहीं, साढ़ौली कदीम में महावीर राणा और एसडीएम दिप्ती देव ने 250 समूहों से जुड़ कर हजारों महिलाएं विभिन्न स्तर पर रोजगार प्राप्त कर चुकी हैं। अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख हंसराज गौतम ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर करने के लिए योजनाओं का ईमानदारी से संचालन जरूरी है। सीडीपीओ अर्चना सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, ब्लाक प्रभारी मोहकम सिंह, राजीव सैनी, बोकी राणा, समय सिंह, सोहन मुखिया, राधा रानी धेनु, काजल, महिमा, नफीसा, गुलिस्ता रहे।
गंगोह में 28 स्वयंसेवक समूहों की सैंकड़ों महिलाओं ने कार्यशाला में प्रतिभाग किया। प्रभारी बीडीओ प्रमोद कुमार ने कहा कि नारी शक्ति के विकास के लिए स्वयं सहायता समूह एक सशक्त मंच है। इस अवसर पर समूह से जुड़ी महिलाओं को मौन पालन, नर्सरी, स्वेटर बुनना, मास्क बनाना, मसाले तैयार करने व मनरेगा साइन बोर्ड आदि तैयार करने का प्रशिक्षण भी दिया गया। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख पति चौधरी ऋषिपाल सिंह ने की। कंप्यूटर आपरेटर गोविंद सिंह, वरिष्ठ लिपिक प्रवीण कुमार रहे।
नानौता कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख चांदनी राणा द्वारा की गई। जहा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनको सम्मानित किया गया। एडीओ (आईएसबी) अजय कुमार द्वारा कार्यकत्रियों को गरीब महिलाओं तक सरकार के अन्य विभागों की योजनाओं और कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने की बात कही। बीडीओ सीपी सिंह, एडीओ पंचायत रशीद अहमद, अलका राणा रहे।