बेहट क्षेत्र में कार्यक्रम में विचार रखते सीओ रामकरन सिंह
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को बेहट कोतवाली में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के तत्वावधान में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने महिलाओं को हर क्षेत्र में बराबरी का अधिकार मिलने की वकालत की।
सामाजिक संस्था अस्तित्व, आंचल ग्रामीण विकास, दिशा आदि के संयुक्त प्रावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सीओ रामकरण सिंह ने कहा कि महिला हिंसा कानूनी अपराध है। यह कार्यक्रम महिलाओं के राइट टू च्वाइस के मुद्दे पर आयोजित किया जा रहा है। जब तक महिलाओं को हर क्षेत्र में चुनाव करने की आजादी और बराबरी का अधिकार नहीं दिया जाएगा, तब तक समाज की तरक्की संभव नहीं है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय ने कहा कि महिला हिंसा हमारे समाज के लिए अभिशाप है। कानूनी अपराध भी है। हमें महिलाओं को बराबरी का सम्मान देकर परिवार और समाज की तरक्की में अपना योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम में सोनम, पूनम, महनाज, तस्नीम, सुरेशो, नगमा, शाहीन प्रवीन, रेहाना, निर्मला आदि के अलावा सुमिता यादव, नरेंद्र, उपनिरीक्षक नितिन, महिला कांस्टेबल सुमन, विनोद बाला, प्रमिला, मोहम्मद अहमद काजमी, अध्यापिका रीता गुप्ता आदि शामिल रही।