संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से महिला की मौत
चिलकाना। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की जहरीला पदार्थ खा लेने से मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि गांव नल्हेड़ा में सचिन की पत्नी काजल (22) की जहरीला पदार्थ खाने के कारण मौत हो गई है। चौकीदार की सूचना पर एसआई शाह आलम मौके पर पहुंचे और महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सचिन की शादी दो वर्ष पूर्व काजल के साथ हुई थी। महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक पुलिस को कोई भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
छुरी के साथ पकड़ा
चिलकाना। थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि पुलिस ने सोमवार की सुबह नल्हेड़ा तिराहे से चेकिंग करते हुए एक युवक को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक गांव दुमझेडा निवासी अमित पुत्र महेंद्र सिंह हैै। तलाशी लेने पर इसके पास से एक छुरी बरामद हुई है। पुलिस ने अमित का चालान किया। संवाद