फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के ट्रायल में महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दम-खम

विज्ञापन
ज्ञान कलश इंटर नेशनल स्कूल में क्रिकेट का ट्रायल देते गर्ल्स क्रिकेट खिलाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। महिला क्रिकेट टीम के गठन के लिए रविवार को रॉयल क्रिकेट एकेडमी द्वारा ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल क्रिकेट एकेडमी मैदान पर ट्रायल कराया गया। टीम का हिस्सा बनने को महिला खिलाड़ियों ने खूब दम-खम दिखाया।
विज्ञापन

रणजी खिलाड़ी भावना तोमर, राजीव गोयल उर्फ टप्पू, सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफुर्रहमान, गौरव चौधरी, सचिन सैनी, विक्रांत चौधरी, राकेश टंडन और संजय शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद ट्रायल शुरू कराया। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों को एक-एक कर बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए आमंत्रित किया। भावना तोमर ने बताया कि ट्रायल में पहुंची 60 खिलाड़ियों में से दो टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों के बीच जल्द ही मैच कराया जाएगा। मैच में प्रदर्शन के आधार पर जनपद की एक टीम बनाई जाएगी। गठित टीम आगामी दिनों में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहारनपुर का प्रतिनिधित्व करेगी। ट्रायल के दौरान राम अवतार सिंह, दीपक खटाना, समर्थ, नदीम, अर्जुन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें