झंडे तैयार करती स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य।
- जिले के 11 ब्लॉकों के 54 समूहों को मिला 2.75 लाख तिरंगों का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बुधवार से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत होगी। ऐसे में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं देशभक्ति के साथ स्वरोजगार कर रहीं हैं। उन्हें प्रशासन की ओर से 2.75 लाख झंडे बनाने का लक्ष्य दिया गया है। वह दो लाख से अधिक झंडे बना चुकी है।
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन स्वयं सहायता समूह के जरिये महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रहा है। जिले में करीब नौ हजार से अधिक समूह अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर में झंडा फहराया जाएगा। ऐसे में जिले के 11 ब्लॉकों के 54 स्वयं सहायता समूह को झंडे बनाने का लक्ष्य दिया गया है।
समूह की 466 महिलाएं तिरंगे को तैयार करने के कार्य में लगीं हैं। विभाग की ओर से हर ब्लॉक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जैसे-जैसे झंडे तैयार हो रहे हैं, वैसे-वैसे विभागों को उनकी सप्लाई हो रही है। प्रशासन की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में साढ़े सात लाख से अधिक झंडे फहराने का लक्ष्य रखा गया है। झंडे के साइज और उनके कपड़े के हिसाब से समूह को भुगतान भी किया जाएगा।
- यह है ब्लॉकवार लक्ष्य
ब्लॉकलक्ष्य
बलियाखेड़ी20,000
देवबंद28,000
गंगोह25,000
मुजफ्फराबाद25,000
नागल30,000
नकुड़26,000
नानौता25,000
पुंवारका-25,000
रामपुर मनिहारान26,000
सढौली कदीम20,000
सरसावा26,000
वर्जन
- स्वयं सहायता समूह को तिरंगा बनाने का लक्ष्य दिया गया है। समूह की सदस्य झंडा बनाने के कार्य में लगी है। विभागों को झंडे भेजे जा रहे हैं। इससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार भी प्राप्त हो रहा है। - इंद्रपाल, उपायुक्त स्वतः रोजगार