ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने आवास योजना के अंतर्गत लाभ दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को खंड विकास अधिकारी का घेराव किया।
सोना अर्जुनपुर और कुराली गांवों से मंगलवार को गरीब परिवारों की महिलाएं अपने ध्वस्त पडे़ मकानों के फोटो लेकर खंड विकास अधिकारी डा. सौरभ राजपूत से मिली और उनका घेराव किया। महिला ओमवती, बबली, राजकला, बाला, मेघा, शिक्षा, पुजा, कैलाशो, आभा आदि का कहना था कि उन्होंने जनसेवा केन्द्र पर आवास के लिए अपना पंजीकरण कराया था। इसके भी उनका लिस्ट में नाम दर्ज नहीं हो पाया है।
खंड विकास अधिकारी ने महिलाओं को समझाते हुए कहा कि वह जिन ध्वस्त मकानों के वे फोटो लेकर आई है, उससे साफ जाहिर हो रहा है कि वह पशु बांधने का स्थान है। यदि निवास करने वाला मकान टूटा फूटा है तो प्राथमिकता और पात्रता के आधार पर आवास योजना का लाभ दिया जाएगा।
ब्राडबैंड चलाने में आ रही दिक्कत
चिलकाना। पठेड़ के बीएसएनएल उपभोक्ताओं को ब्राडबैंड चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के ब्राडबैंड उपभोक्ताओं तथा जनसेवा केंद्र चलाने वाले राजकुमार, अनुज, महताब, पुष्पेंद्र, विशाल, रोहित ने बताया पठेड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज की गड़बड़ी से क्षेत्र में ब्राडबैंड सेवाएं अक्सर बाधित रहती है।
ब्राडबैंड न चलाने से लोगों को भारी परेशानी रहती है। पठेड में जनसेवा केंद्रों पर बनने वाले विभिन्न प्रमाण पत्र तथा अन्य सेवाएं भी बाधित हो रही है। ब्राडबैंड उपभोक्ताओं ने जीएम दूर संचार केंद्र से पठेड़ में ब्राडबैंड सेवा को दुरुस्त करने की मांग की है।