फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब के खिलाफ उतरी महिलाएं, हंगामा

Wed, 31 May 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में गांव नौरंगपुर में कच्ची शराब की ब्रिकी को लेकर महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। गांव में कच्ची शराब की बिक्री पर अंकुश की मांग करते हुए तहसील पहुंची महिलाओं ने चेताया कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन


नौंरगपुर गांव की महिलाएं सुदेश देवी, फूलवती, तारा, विद्या देवी, प्रेमो, कुसुम, बबीता, सुरेशो, बबली, सत्यवती, कमला आदि मंगलवार की सुबह इकट्ठा होकर तहसील मुख्यालय पहुंची। यहां उन्होंने बताया कि गांव में कच्ची शराब की बिक्री बेखौफ होकर की जा रही है।

इस धंधे में कई महिलाएं भी घरों के अंदर कच्ची शराब बेचने का काम रही है। गांव में दूसरे गांव के लोग देर रात तक शराब पीने आते हैं। इससे गांव की महिलाओं का बाहर निकला भी दुश्वार होकर रह गया है। इस संबंध में कई बार पुलिस को भी अवगत कराया गया परंतु कच्ची शराब बेचने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


बाद में महिलाएं एसडीएम मनोज कुमार सिंह से मिली और गांव में कच्ची शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए उन्हें एक शिकायती पत्र सौंपा। एसडीएम ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इस कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें