फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन

सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र के संभालकी जुुुनारदार गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष की ओर से दहेज हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
संभालकी जुनारदार निवासी प्रवेश की शादी रामपुर मनिहारान क्षेत्र निवासी अंजुम (22) के साथ सवा साल पूर्व हुई थी। अंजुम के पिता रमेश का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे। शनिवार देर शाम अंजुम की तबीयत खराब होने की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि घर में काम करते समय अचानक चक्कर आने से अंजुम बेसुध हो गई। जब तक मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना जनकपुरी प्रभारी अभिषेक सिरोही ने बताया कि रमेश की तरफ से दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि महिला के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें