फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Mar 2024 02:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पांच मार्च को कोतवाली में अपनी नई बस्ती थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर निवासी ननद के बेटे आरिश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि रात्रि के समय आरिश ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शनिवार को भायला रेलवे फाटक के समीप से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें