फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी सम्मान रैली में उमड़ी छात्राएं

Sat, 24 Sep 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
नारी सम्मान रैली में शामिल छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में अमर उजाला और उत्तर प्रदेश सरकार के साझा कार्यक्रम नारी सम्मान के तहत शुक्रवार को शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। जीजीआईसी मैदान पुल जोगियान से शुरू हुई रैली डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन


यहां मुख्य अतिथि कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने सरकारों द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं और छात्राओं से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान भी किया।3

 रैली के लिए अनेक कॉलेजों की छात्राएं सुबह से ही जीजीआईसी जोगियान पुल के मैदान पर इकट्ठा होना शुरू हो गई थी। रैली को कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


रैली में सबसे आगे गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राएं बैंड बजाते हुए चल रही थी। उसके पीछे अन्य कॉलेजों की छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल रही। छात्राएं हाथों में तख्तियां और बैनर लिए नारे लगाती चल रही थीं।

रैली के साथ व्यवस्था बनाने के लिए शिक्षिकाएं भी बड़ी  संख्या में शामिल रहीं। पुल जोगियान से शुरू होकर रैली प्रताप मार्केट,  नेहरू मार्केट, घंटाघर चौक, अंबाला रोड और फायर ब्रिगेड स्टेशन से होते हुए सुबह करीब दस बजे डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची। 

स्टेडियम में मुख्य अतिथि कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने छात्राओं और शिक्षिकाओं को सरकारों की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही अनेक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान एडीएम-(प्रशासन) एसके दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट हरिशंकर, एसडीएम सदर रामविलास यादव, डीआईओएस राधा कृष्ण तिवारी, बलविंदर कौर, दानिश आजम, उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, मानव वशिष्ठ, सतीश कुमार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें