फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: महिला ने ट्रेन में बेटे को जन्म दिया

Thu, 20 Apr 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बिहार से जालंधर जा रही महिला शालू ने गंगा सतलुज एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर बेटे को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी मोहित त्यागी ने बताया कि बुधवार सुबह धनबाद से फिरोजपुर जा रही गंगा सतलुज एक्सप्रेस के स्लीपर कोच संख्या एस-1 में अकेली यात्रा कर रही बिहार के अकबरपुर निवासी शालू पत्नी करण को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ट्रेन सहारनपुर पहुंचने वाली थी। जिसकी सूचना आरपीएफ के वरिष्ठ उप निरीक्षक साजिद हसन को मिली। सूचना मिलते ही मंडल चिकित्सालय से टीम स्टेशन पर आ गई।
ट्रेन सुबह 6ः51 बजे प्लेटफार्म नंबर छह पर पहुंची। मेडिकल स्टाफ सऊद, सुलोचना, संतोष ने रेलवे के वाणिज्य विभाग की स्टाफ रीना और आरपीएफ महिला कांस्टेबल रूपिल चौधरी के साथ मिलकर ट्रेन के कोच में ही गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। शालू ने बेटे को जन्म दिया। इस दौरान कुछ देर में लिए ्रट्रेन यहां रुकी रही। बाद में महिला यात्री गंगा सतलुज एक्सप्रेस से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें