फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: माफिया की फिर से कुंडली खंगालेगी पुलिस

Wed, 19 Apr 2023 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश में माफिया पर शिकंजा कसने के बाद जिला स्तर पर पुलिस ने दस साल के माफिया की फिर से कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। इनकी वर्तमान स्थिति को लेकर रिपोर्ट तैैयार की जाएगी, जिसको शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, जिले के टॉप-टेन माफिया की सूची तैयार की जाएगी। इनमें खनन माफिया, भू-माफिया, शराब माफिया, नशे के कारोबार से जुड़े माफिया की कुंडली फिर से खंगाली जाएगी। पिछले दस सालों में सक्रिय रहे माफिया की वर्तमान स्थिति भी देखी जाएगी। यह वर्तमान में क्या कर कर रहे हैं। कब जेल गए थे और कौन-कौन से मामले दर्ज हुए थे। इनमें से कौन जमानत पर छुटा है। इसका पूरा ब्याेरा दर्ज कर शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद इन पर शिकंजा कसना तय है।

नई माफिया की सूची में हाजी इकबाल और विनोद शर्मा

जिले में दो माफिया सबसे ज्यादा चर्चित हैं। इनमें पूर्व एमएलसी और खनन माफिया हाजी इकबाल और विनोद शर्मा शामिल हैं। दोनों की संपत्ति भी पुलिस-प्रशासन जब्त कर चुका है। इसके साथ ही इनकी संपत्ति पर बुलडोजर भी चला है। पुलिस ने प्रदेश व जोन की माफिया की जो नई सूची तैयार की है, इनमें हाजी इकबाल दूसरे नंबर पर है। इसके साथ ही विनोद शर्मा का नाम भी शामिल है। विनोद शर्मा पर जमीन कब्जाने के आरोप में मामले दर्ज हैं। हाजी इकबाल फरार है, जबकि उसके पुत्रों और भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली जेल में बंद हैं। हाजी इकबाल के विदेश भागने की भी चर्चा है।
विज्ञापन

जिला स्तर पर भी पुनः माफिया की सूची तैयार की जाएगी। पिछले दस साल के अपराधियों व माफिया का रिकार्ड खंगाला जाएगा। इसके साथ इन्हें गैंगस्टर में भी निरुद्ध किया जाएगा। प्रदेश व जोन के माफिया की नई सूची में खनन माफिया हाजी इकबाल व विनोद शर्मा भी शामिल हैं।डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन


-

अभिमन्यु वालिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें