फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: तीन माह की गर्भवती थी लिंक नहर में मिली महिला

Sat, 18 Feb 2023 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
बड़गांव में सिर कटी लाश मिलने के बाद घटना स्थल का निरीक्षण करते एसएसपी डा विपिन ताड़ा
विज्ञापन
बड़गांव। गंगा की लिंक नहर में महिला की सिर कटी लाश मिलने के बाद एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने महिला की शिनाख्त के लिए गंभीरता से प्रयास करने के निर्देश दिए। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के तीन माह के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को बड़गांव थाना क्षेत्र के बड़गांव सिसौनी मार्ग पर लिंक नहर में एक महिला का शव उतराता मिला था। महिला का सिर कटा हुआ था, जबकि उसके धड़ के ऊपर बीस किलो वजन का लोहे का बांट रस्सी से बांधा हुआ था। शव अर्धनग्न हालत में था। महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। दूसरे दिन भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।
शनिवार की सुबह आठ बजे एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने लिंक नहर किनारे पहुंच घटनास्थल का बारीकी के साथ निरीक्षण करते हुए थाना प्रभारी प्रवेश कुमार को दिशा निर्देश दिए। महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके तीन माह की गर्भवती होने का खुलासा हुआ है। थाना प्रभारी प्रवेश कुमार ने बताया कि लिंक नहर में मिले महिला के शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामला अज्ञात में दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें