फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

saharanpur: महिला का शव फंदे पर लटका मिला, मायके वालों ने ससुराल पर हत्या का आरोप लगाया

Mon, 02 Jun 2025 03:16 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के चिलकाना थाना क्षेत्र में महिला का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, ससुर और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
थाने पहुंचे मलिा के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के चिलकाना थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर कस्बे में रविवार रात एक महिला का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान निशा के रूप में हुई है, जिसकी शादी वर्ष 2019 में अजय कुमार से हुई थी।

अजय कुमार छोले-भटूरे की रेहड़ी लगाता है। रविवार रात करीब 11 बजे जब वह घर लौटा, तो कमरे का दरवाजा खोलते ही पत्नी निशा को फंदे पर लटका पाया। परिजनों ने निशा को तुरंत डॉक्टर के पास पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Weather: सुबह से चिलचिलाती धूप.., मौसम ने फिर बदली करवट! अगले दो दिन आंधी-बूंदाबांदी के आसार

शव घर लाए जाने के कुछ देर बाद किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने निशा के मायके वालों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो पाई। इसके बाद गागलहेड़ी थाना पुलिस को सूचित किया गया। सोमवार तड़के निशा के परिजन सुल्तानपुर पहुंचे।

विज्ञापन

निशा के पिता कालूराम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि ससुराल पक्ष दहेज में दो लाख रुपये और कार की मांग कर रहा था। उन्होंने एक लाख रुपये दे दिए थे, लेकिन प्रताड़ना नहीं रुकी।

पुलिस ने अजय कुमार, उसके भाई विजय कुमार और पिता बबलू के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एएसपी मनोज कुमार यादव ने निशा के मायके वालों से बात की और ससुराल पहुंचकर हालात का जायजा लिया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें