सूचना मिलते ही सीओ रामकरन सिंह और कोतवाल एचएन सिंह भी पुलिस बल को साथ लेकर मकबरा पहुंच गए और हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। मृतका के भाई रवि ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि उनकी बहन के साथ ससुराल वाले मारपीट करते थे।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: व्यापारी ने टिकैत पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, कार पलटने से हादसा, एक युवक की मौत, चार घायल
उसने बताया कि रविवार की रात्रि बहन ने फोन कर उसे ससुराल से ले जाने की बात कही थी। लेकिन, सुबह उठते ही उन्हें बहन की मौत की सूचना मिल गई। बाद में पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने रवि की तहरीर पर पति सचिन, ससुर बाबूराम व सास प्रेमवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।