फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। बेटे के साथ बाइक पर सवार 60 वर्षीय महिला की ट्रैक्टर की टक्कर मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव बमियाला निवासी सुरेशो देवी(60) पत्नी हरिपाल सिंह मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे अपने पुत्र योगेश के साथ बाइक पर सवार होकर चरथावल थाना क्षेत्र के गांव नगला राई जा रही थी। जैसे ही उनकी बाइक नगर के देवबंद रोड स्थित ब्लॉक के निकट पहुंची तो एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें महिला सुरेशो देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में पहुंची महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर- ट्रॉली को कब्जे में लेते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें