फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सड़क पार करते वक्त रोडवेज की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उपचार में लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गागलहेड़ी। पानी पीने के लिए टेंपो से उतरी महिला को पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में सहारनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। जहां परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंचे सीओ ने किसी तरह मामला शांत किया।
जानकारी के अनुसार शनिवार की रात आठ बजे थाना गागलहेड़ी के गांव चांदपुर निवासी चंद्रकला (65) पत्नी दयाराम हासिमपुर से टेंपो में आ रही थी। टेंपो जैसे ही कोलकी कलां गांव के समीप पहुंचा तो चंद्रकला नीचे उतर कर पानी पीने के लिए सड़क पार करने लगी।
विज्ञापन

इसी दौरान पीछे से आई रोडवेज बस ने चन्द्रकला को टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चंद्रकला को गागलहेड़ी के निजी हॉस्पिटल मे भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन सहारनपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
इसके बाद परिजनों ने उपचार के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर सीओ सदर अभितेष सिंह और प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा बुझा कर शांत किया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया ने बताया कि रोडवेज चालक को पुलिस ने मौके से बस सहित गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पुत्र कुलदीप की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें