खुदाबक्सपुर माजरा और सिसौनी के बीच बरसाती नाले पर बनेगा पुल
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़गांव। लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि जिस तरह पुल दो तटों को जोड़ने का काम करता है, उसी तरह भाजपा विकास के सहारे दो दिलों को जोड़ने का काम कर रही है। ये रिश्ता विश्वास का रिश्ता है और यही हमारी पूंजी है।
शनिवार को बृजेश सिंह ने गांव खुदाबक्सपुर माजरा एंव सिसौनी के मध्य लगभग 85 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बरसाती नाले के पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पुल भले ही छोटा हो परंतु ये क्षेत्रवासियों की एक पुरानी मांग थी। इस पुल का निर्माण होने से जहां आमजन को आवागमन में सुविधा होगी। वहीं किसान को अपनी फसल घर लाने या मंड़ियों तक पहुंचाने में काफी सहुलियत होगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष यशवंत राणा, रविन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान चंदरूप सिंह, शिवकुमार राणा, भरतपाल सिंह, दिनेश राणा, सतीश उर्फ काका, मुकेश राणा, खुशीराम कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, देवेन्द्र राणा, जिला पंचायत सदस्य अरविंद राणा सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।