फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रोडवेज बस ने महिला को कुचला, मौत

Fri, 24 Mar 2023 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला रोड पर हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक सवार दंपती और उनकी बेटी को चपेट में ले लिया। हादसे में कुचले जाने से महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका पति और बेटी घायल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल में उपचार दिलाया गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर बस कब्जे में ली।
विज्ञापन

थाना सरसावा क्षेत्र के गांव नवादा निवासी दिलशाद बृहस्पतिवार को पत्नी फरजाना (35) और पुत्री नाजिया (10) के साथ बाइक पर शहर आ रहा था। वह जब अंबाला रोड पर पूर्वी यमुना नहर के पुल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। फरजाना, दिलशाद और नाजिया सड़क पर गिर गए। बस का पहिया फरजाना के ऊपर से उतर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। चालक को बस सहित पकड़ लिया गया।
सूचना पर थाना कुुतुबशेर इंस्पेक्टर सतीश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया और दिलशाद व नाजिया को अस्पताल में उपचार दिलाया। मौत की खबर लगते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और कोहराम मच गया। फरजाना की मौत पर परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

अंबाला रोड पर लगा जाम
हादसे के बाद कुछ देर के लिए अंबाला रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक में टक्कर मारी थी। चालक पुलिस हिरासत में है और बस को कब्जे में लिया गया। फरजाना के चार पुत्रियां और एक पुत्र है। इनमें सबसे बड़ा पुत्र शोएब है। इसके बाद उजमा, नाजिया, इकरा और जीनत पुत्री है। इनकी उम्र सात से 12 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें