फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: प्लाॅट दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला और युवक गिरफ्तार

Tue, 16 May 2023 11:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
थाना कुतुबशेर पुलिस द्धारा पकड़े गये प्लोट की राजिस्ट्री करने के आरोपी
विज्ञापन
सहारनपुर। प्लाॅट दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाली एक महिला और युवक को थाना कुतुबशेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक व्यक्ति से 21 लाख रुपये हड़प चुके हैं। इसके अलावा अन्य लोगों से भी ठगी की है। आरोपियों ने गिरोह बना रखा है और फर्जी दस्तावेज भी आरोपी तैयार करते थे।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि हॉकमशाह कॉलोनी निवासी बाबर से आरोपियों ने 21 लाख रुपये हड़पे थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को उनके ठिकानों पर दबिश दी तो आरोपी फरार मिले। मंगलवार को इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने टीम के साथ अंबाला रोड पर कल्पना तिराहे से नईमा और कासिफ निवासी खाताखेड़ी को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने गिरोह बना रखा है, जिसमें जीशान मलिक और अन्य साथी शामिल हैं। आरोपियों ने बताया कि हम लोगों को कहीं पर भी किसी का भी प्लाॅट दिखा देते थे। प्लाट के बैनामे के कागजात तैयार कराते थे। इसी एवज में प्लाॅट खरीदने वाले व्यक्ति से पैसा लेकर हड़प लेते थे। बाबर को हौजखेड़ी रोड पर एक प्लाट दिखाया था। इसके बाद मानकमऊ स्थित एक प्लाॅट के कागजात कहीं से उपलब्ध किए, जिसमें ओवरराइटिंग करके कागजात को हौजखेड़ी वाले प्लाट के हिसाब से तैयार किए। प्लाॅट बेचने की रसीद देकर बाबर से 21 लाख रुपये लेकर हड़प लिए। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी अन्य लोगों से भी ठगी कर चुके हैं। इसकी जांच की जा रही है। इनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
हमले के आरोपी सहित दो गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस लंबे समय से वांछित चल रहे हमले के आरोपी के आरोपी सहित दो को गिरफ्तार किया है। अदालत ने इनके गैर जमानती वारंट जारी किए थे।
विज्ञापन

सीओ अजेंद्र ने बताया कि पारस निवासी ऊंचा मोहल्ला निकट मिगलानी बिल्डिंग के खिलाफ वर्ष 2021 में एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज और गंभीर चोट पहुंचाए जाने का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी अदालत में पेश नहीं हो रहा था। न्यायालय ने आरोपी के गैर जमानती वारंट जारी किए, जिसे मंगलवार को क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इसी तरह 2016 के एक मामले में समर खान निवासी दाऊद सराय कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। इसके भी गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। इस आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें