फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में यज्ञ कर की महामारी से निजात पाने की कामना

विज्ञापन
कान्हा उपवन गौशाला परिसर में कल्पवृक्ष का पौधा रोपण करते गीती मनीषी श्री ज्ञानानंद जी महाराज मे? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकंभरी कान्हा उपवन गोशाला में बुधवार को गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज और पंडित राजेंद्र प्रसाद मंत्रोच्चारण एवं गीता श्लोकों से यज्ञ किया और कोरोना महामारी से शांति की कामना की गई। उन्होंने कहा कि गीता और गोसेवा से ही विश्व का कल्याण संभव है। उन्होंने मौजूद गण्यमान्यों को गीता और गोसेवा को अपने संस्कार में शामिल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इससे पहले गोशाला में नवनिर्मित यज्ञशाला का उद्घाटन किया गया। स्वामी ज्ञानानंद ने गोमाता की आरती और गोशाला परिसर में सर्व मनोकामना पूर्ण करने वाले ‘कल्पवृक्ष’ का भी रोपण किया। इसके बाद हुए यज्ञ में राज्य सभा सांसद कांता कर्दम, महापौर संजीव वालिया, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राजीव गुंबर व भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन यजमान रहे। कांता कर्दम ने कहा कि गोवंश की रक्षा और उसे हत्या से बचाना हमारा धर्म है। पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि हमें गोसेवा का संकल्प लेकर उसकी सेवा में जुटना होगा। महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इतनी व्यवस्थित गोशाला नहीं है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि प्रत्येक रविवार को गोशाला में यज्ञ का आयोजन होगा।
यज्ञ में बालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज, हरिग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन सुभाष चौधरी, पार्षद भूरा सिंह प्रजापति, मुकेश गक्खड़, सुनील शर्मा, मोहर सिंह, मनोज जैन, विराटपुरी, पिंकी गुप्ता, अनिल कुमार, पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र धवन, नितिन सिंघल, डॉ. अजय सिंह, डॉ. शरद अग्रवाल, पंडित धीरज भारद्वाज, अशोक पपनेजा, केएल अरोड़ा, अशोक जैन, अशोक गांधी, रविंद्र मिगलानी, सुषमा बजाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

2000 गोवंश को रखने की होगी क्षमता
महापौर संजीव वालिया ने कहा कि गोशाला का विस्तार किया जाना प्रस्तावित है। इस गोशाला की क्षमता 90 गोवंश को रखने की है, फिर भी यहां 173 गोवंश का पोषण किया जा रहा है। जल्द ही गोशाला को दो हजार गोवंश को रखने की क्षमता वाला बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें