फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जीतेंगे जंग, स्वच्छता में लाई जाएगी तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बाद स्वच्छता अभियान में तेजी लाई जाएगी। इसको लेकर जनपद की 884 ग्राम पंचायतों में रोस्टर के हिसाब से विशेष सफाई अभियान चलेगा। गांव की एक-एक गली को सैनिटाइज कराया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीणों को जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद के 11 विकासखंडों की 884 ग्राम पंचायतों में प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर टीमों का गठन किया गया है, जिसमें सफाई कर्मचारियों के अलावा स्वच्छता ग्रहियों को शामिल किया गया है। इनमें ग्राम प्रधानों और ग्राम सचिवों की मुख्य भूमिका रहेगी, जो देहात क्षेत्र के उन इलाकों को रोजाना सैनिटाइज कराने के साथ विशेष सफाई अभियान चलाएंगे, जहां कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। इसके अलावा लोगों को वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक किया जाएगा।
इसको लेकर जिला पंचायत राज विभाग ने रोस्टर तैयार कर लिया गया है। गांवों की प्रत्येक गली, धार्मिक स्थलों, ग्राम सचिवालयों, धर्म शालाओं सहित सभी सार्वजनिक स्थलों पर रोजाना सैनिटाइजेशन अभियान चलाने के अलावा चूना छिड़काव भी कराया जाएगा। इसके अलावा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

इन बातों का रखा जाएगा विशेष ध्यान
-- दो गज की दूरी का कराया जाएगा पालन
-- दुकानों पर नहीं लगने दी जाएगी भीड़
-- लोगों को सैनिटाइज व मास्क प्रयोग करने के प्रति किया जाएगा जागरूक
-- परिवार के प्रत्येक सदस्य को वैक्सीन लगाने प्रति जागरूक करेंगे ग्राम प्रधान
-- कोरोना से बचाव के बारे में देंगे जानकारियां
-- कोरोना संबंधित लक्षण वाले लोगों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग देंगे ग्राम प्रधान
बचाव विभाग की प्राथमिकता
जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा का कहना है कि गांवों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर रोस्टर तैयार कर लिया गया। एक-एक गली को सैनिटाइज कराने के साथ ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें