फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात से होगी कबड्डी चैंपियनशिप

Fri, 30 Sep 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
कबड्डी का ट्रायल करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन द्वारा 43वीं सीनियर सुपर लीग पुरुष वर्ग राज्य कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन सात से नौ अक्तूबर तक ग्राम चंदेना ब्लॉक नागल में किया जाएगा। 
विज्ञापन


ब्लॉक नागल के प्रमुख विजेंद्र चौधरी ने बताया कि इस चैंपियनशिप से ही उप्र राज्य कबड्डी टीम का चयन होगा। चयनित टीम नवंबर 2016 में होने वाली राष्ट्रीय  कबड्डी चैंपियनशिप जोधपुर में प्रतिभाग करेंगी। 

वहीं, इलाहाबाद में चार से पांच अक्तूबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय महिला एथलेटिक्स और बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सहारनपुर मंडल की टीम का चयन बृहस्पतिवार को कर लिया गया।
विज्ञापन


अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चली प्रतियोगिता में एथलेटिक्स में जैनब, रजनी, शिवानी, राधा, सीमा, साक्षी, भावना, स्वाति, साक्षी, शिखर, प्रीति, निकिता, काजल, नेहा, दीपा, हिना, आरक्षित खिलाड़ी मुकेश रानी, बेबी, निशा, काजल, बैडमिंटन में कोमल, मुस्कान, पूजा, वंशिका, मानसी, निक्की, 

आरक्षित में काजल प्रजापति का चयन किया गया। चयनकर्ताओं में संजय कुमार, संदीप रंधावा, अब्दुल आहद, रेशू, आकाश, उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव रहे।

चयनित टीम के खिलाड़ियों को 15 दिनों तक प्रशिक्षण शिविर लगाकर प्रशिक्षित किया जाएगा।  बृहस्पतिवार को टीम का चयन महाविद्यालय कैंपस में किया गया। सर्वप्रथम खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया।

तत्पश्चात चयनित खिलाड़ियों की घोषणा की गई। शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में गौरव पंवार, मनोज कुमार, विशाल कुमार, मोहित कुमार, विशाल चौहान, सचिन कुमार, हेमंत कुमार, मोहित शर्मा, सुमित पंवार, योगेश, सोनू कुमार, अक्षय कुमार
शामिल है।

चयनित खिलाड़ी 20 अक्तूबर से मुजफ्फरनगर में आयोजित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ अंतर विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। चयन प्रक्रिया के दौरान डॉ. हरवीर चौधरी, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. महेश कुमार, डॉ. संजीव तोमर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें