फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को नशे से बचाने को चलाएंगे मुहिम: अरोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक केएल अरोड़ा ने कहा कि युवाओं में बढ़ती नशे की लत चिंता का विषय है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए सोसायटी की ओर से मुहिम चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को माधव नगर में आयोजित बैठक में विभिन्न विषयों पर सोसायटी के पदाधिकारियों ने चर्चा की। संस्थापक केएल अरोड़ा ने कहा कि नशे की लत से युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। पुलिस-प्रशासन की ओर से मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसके बाद भी बड़ी संख्या में युवा नशे की गिरफ्त में हैं। युवाओं को नशे से बचाने को लोगों को भी जागरूक होना होगा। इसी उद्देश्य से सोसायटी की ओर से अभियान चलाकर युवाओं और लोगों को जागरूक किया जाएगा। सरदार सुपनीत सिंह ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए सबको मिलकर कार्य करना होगा। इस दौरान रंजन गुप्ता, यशपाल मलिक, कुलदीप धमीजा, केएल दावड़ा, सुरेंद्र पाल सिंह, सीपी छाबड़ा, नरेश धनगर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें