फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ में नहीं ले जा पाएंगे शस्त्र, पेन और मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
बूथ में नहीं ले जा पाएंगे शस्त्र, पेन और मोबाइल
विज्ञापन

नकुड़/सरसावा/साढ़ौली कदीम/गंगोह (सहारनपुर)। नकुड़ में मतदान के लिए ब्लाक कार्यालय पर छह बूथ व शिक्षक वोटर के लिए एक बूथ की व्यवस्था की गई है। यहां स्नातक के लगभग 3300 व शिक्षक के 220 मतदाता मतदान करेंगे। एसडीएम हिमांशु नागपाल ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए कि कोई भी पोलिंग बूथ में मतदाता शस्त्र, पेन, मोबाइल न ले जाने पाए।
सरसावा स्थित खंड विकास कार्यालय पर चार मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चार पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी थीं। तहसीलदार नकुड़ आशुतोष कुमार ने बताया कि शिक्षक सीट के लिए 149 तथा स्नातक सीट के लिए 2263 मतदाता हैं। सरसावा थानाध्यक्ष ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाहरी पुलिस फोर्स भी आ रहा है।
विज्ञापन

साढ़ौली कदीम में ब्लाक कार्यालय पर चार बूथ बनाये गये हैं। नायब तहसीलदार भोपाल सिंह ने मतदान केंद्र पर सभी बूथों का निरीक्षण किया। सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत कोतवाल, लेखपाल कवर सिंह, लेखपाल संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

गंगोह ब्लाक कार्यालय परिसर में लेखपाल सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पोलिंग पार्टी पहुंच चुकी हैं। नगरपालिका द्वारा पूरे परिसर को सैनिटाइज किया गया है। केंद्र पर सैनिटाइजर व मास्क की व्यवस्था भी की गई है।

सरसावा में मतदान केंद्र पर तैयारियों को अंतिम रुप देते कर्मचारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें