सहारनपुर। लोहड़ी पर्व आज मनाया जा रहा है। पर्व को लेकर नवविवाहित जोड़ों में पहली लोहड़ी मनाने को लेकर भारी उत्साह है। ऐसे परिवारों ने रिश्तेदारों संग पर्व को धूमधाम से मनाने की तैयारी की है। इसके साथ ही डीजे की धुन पर नाचने गाने की व्यवस्था की है।
पहली लोहड़ी को लेकर नवविवाहिताओं में खुशी है। ऐसी विवाहिताओं ने बाजारों में सोने-चांदी के जेवरात और कपड़ों की खरीदारी भी की है। इसके साथ ही ब्यूटी पार्लर में सजने के लिए एडवांस बुकिंग भी कराई है।
पहली लोहड़ी मनाने वाली नवविवाहिताओं ने कहा कि वह धूमधाम से पर्व मनाएंगी। देहरादून चौक निवासी नवविवाहिता नितिका पाहुजा पत्नी आशीष पाहुजा और गोपालनगर निवासी सिमरन बाठला पत्नी निखिल बाठला का कहना है कि पहली लोहड़ी को लेकर भारी उत्साह है। वह परिवार और रिश्तेदारों के संग घर पर ही कार्यक्रम आयोजित कर पर्व मनाएंगी। किशनपुरा निवासी गरिमा बजाज पत्नी हिमांशु बजाज और तोता चौक निवासी सिमरन गुप्ता पत्नी दीपक गुप्ता का कहना है कि घर पर ही विशेेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें रिश्तेदार भी शामिल होंगे। इसके साथ ही डीजे की धुन पर नाचेंगे और गाएंगे। केेशवनगर निवासी मधु खुराना व संजीव खुराना और गोपालनगर निवासी खुशबू पत्नी ऋषभ ने बताया कि परिवार की बुजुर्ग महिलाओं से लोहड़ी पर्व के गीत सुनेंगी। इसके साथ ही लोहड़ी पर्व के महत्व को जानेंगी। शाम को आग जलाकर परिवार के साथ ही मूंगफली, पॉपकॉर्न और रेवड़ी का प्रसाद वितरित करेंगी। पर्व की खुशियां परिवार संग बाटेंगी। शास्त्रीनगर स्वाति बाली पत्नी श्रेय बाली ने बताया कि लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इसको लेकर बाजारों में खरीदारी भी की है। घर को भी सजाया गया है। परिवार संग धूमधाम से लोहड़ी मनाई जाएगी।
पार्टी आयोजित करने की भी तैयारी
जिन परिवारों में बीते वर्ष में शादी हुई है और नवविवाहित जोड़े पहली लोहड़ी मना रहे हैं, उन्होंने पार्टी आयोजित करने भी तैयारी की है। ऐसे परिवारों ने रिश्तेदारों को डिनर पर आमंत्रित भी किया है। लोगों में लोहड़ी पर्व को लेकर उत्साह है।
पहली लोहड़ी श्रेय बाली व स्वाति
पहली लोहड़ी श्रेय बाली व स्वाति
पहली लोहड़ी श्रेय बाली व स्वाति
पहली लोहड़ी श्रेय बाली व स्वाति
पहली लोहड़ी श्रेय बाली व स्वाति