फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक से ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अंबाला डिवीजन के खन्ना रेलवे स्टेशन पर न्यू पैनल इंटरलॉकिंग का काम पांच से 14 अगस्त तक होगा। इसको लेकर रेलवे की ओर से ब्लॉक लिया गया है। ब्लॉक के चलते अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी, अमृतसर-टाटानगर और शहीद एक्सप्रेस सहित अनेक ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के मुताबिक, खन्ना रेलवे स्टेशन पर पांच अगस्त से 14 अगस्त तक न्यू इंटरलॉकिंग के काम को लेकर ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। जिसके चलते सात, 12 और 14 अगस्त को गाड़ी संख्या 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल ट्रेन को सान्हेवाल, चंडीगढ़ के रेलमार्ग से चलाया जाएगा। इसी तरह से 12 अगस्त को 12408 अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी, 22706 जम्मूतवी-तिरुपति और ट्रेन नंबर 18104 अमृतसर-टाटानगर एक्सप्रेस सान्हेवाल, चंडीगढ़ से चलेगी। 13 अगस्त को 14673 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस राजपुरा, धुरी, लुधियाना के रेलमार्ग से चलाई जाएगी। 13 अगस्त को 12357 कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस को भी सान्हेवाल-चंडीगढ़ होकर चलाया जाएगा। जबकि 12 और 14 अगस्त को वैष्णों देवी कटरा-आंबेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस को रेलमार्ग में 20 मिनट रोककर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें