फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो में दिख रहे जानवर को वनकर्मी बता रहे जंगली बिल्ली

विज्ञापन
खेत से गुजर रहा गुलदार जैसा जानवर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
वीडियो में दिख रहे जानवर को वनकर्मी बता रहे जंगली बिल्ली
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। चकवाली गांव के जंगल में एक किसान द्वारा गुलदार दिखाई देने के दावे के बाद दूसरे दिन भी वन विभाग की टीम इस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है कि क्षेत्र में गुलदार है या अन्य कोई जानवर। वन क्षेत्राधिकारी वीडियो में दिखाई दे रहे जानवर को जंगली बिल्ली बता रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार की शाम किसान चौधरी गालिब द्वारा अपने खेत में गुलदार दिखाई देने का दावा करते हुए उसकी एक वीडियो भी बनाई थी। इसके बाद पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई थी। देर शाम वन क्षेत्राधिकारी हरज्ञान सिंह ने टीम के साथ गांव पहुंच कर खेतों में सर्च अभियान चलाया था। उन्होंने गालिब द्वारा बनाई गई वीडियो को देखने के बाद इसमें दिखाई दे रहे जानवर को जंगली बिल्ली बताया है। जबकि गांव के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि चौधरी नकुल, ब्रिजेश, नीरज, महिपाल सिंह, नीटू, कलम सिंह, राजेश आदि का कहना है वीडियो में जंगल में जो जानवर दिखाई दे रहा है वह जंगली बिल्ली नहीं है। हरज्ञान सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया पंजों के निशान जंगली बिल्ली जैसे लग रहे हैं। फिर भी जिला मुख्यालय से टीम बुला कर पंजों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें