चुनावी सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के मां शाकंभरी के दर्शन के बाद चुनावी रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐसा बयान दिया, जिससे चुनाव संग्राम में सियासी पारा चढ़ सकता है। बयान मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान में बैठे आतंकी अजहर मसूद को सहारनपुर से जोड़कर दिया। किसी नेता का नाम लिए बगैर ही योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अजहर मसूद का एक दामाद सहारनपुर में आ गया है, जो उसी की भाषा बोलता है।
योगी ने कहा कि इस चुनाव में जनता को तय करना है कि अजहर मसूद की भाषा बोलने वाला व्यक्ति चुनाव जीतेगा या मोदी जी के एक सिपहसलार के रूप में सहारनपुर के समग्र विकास और सुरक्षा के नायक के रूप में राघव लखन पाल आगे बढ़ेंगे। अजहर मसूद का नाम चुनाव में किसी प्रत्याशी से जोड़कर लोग सहज ही अंदाज लगा चुके हैं कि योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी किस व्यक्ति पर की गई है।
लिहाजा योगी आदित्यनाथ के इस बयान से आने वाले दिनों में सहारनपुर में सियासी पारा चढ़ सकता है, जिससे चुनावी समीकरणों में भी बदलाव हो सकते हैं।