कागजात उपलब्ध न कराने पर रकम ट्रेजरी में जमा कराकर आयकर अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी है। अधिकारियों का कहना है कि यदि रुपया नंबर एक का होगा तो आयकर विभाग की जांच के बाद वापस कर दिया जाएगा।
इसके लिए प्रशासन और पुलिस की कई टीमें बनाई गई है, जो आकस्मिक चेकिंग कर रही है। बुधवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम नानौता में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार से 20 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई।
नकदी के साथ पकड़े गए व्यक्ति ने अना नाम सुशील गर्ग निवासी कंकरखेड़ा मेरठ बताया है। रकम को लेकर संतोषजनक जवाब न देने पर नकदी को ट्रेजरी में रखवा दिया है। आयकर विभाग की टीम रुपये की जांच में जुट गई है। एसडीएम डीपी सिंह ने बताया कि यदि रुपया नंबर एक का होगा तो उसे छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगे भी इस तरह कार्रवाई जारी रहेगी।