फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बहन को युवक ने छेड़ा तो नाबालिग भाइयों ने की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर हुई घटना का वीडियो हो रहा वायरल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने युवती से छेड़छाड़ कर दी। इस पता लगते ही दस और 12 साल के उसके दो भाई मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने डंडों से युवक की पिटाई कर दी। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के नजदीक एक युवती अपने दो भाइयों के साथ भीख मांगकर गुजारा करती है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक ने युवती से छेड़खानी कर दी। इसका विरोध करने पर युवक ने गाली-गलौज की। यह सब देखकर उसके दो छोटे भाइयों को गुस्सा गया। एक भाई ने युवक की डंडे से पिटाई की तो दूसरे ने आरोपी पर ईंट फेंककर मारी। भाइयों को युवक से भिड़ता देखकर बहन ने भी हिम्मत दिखाई और आरोपी युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी युवक वहां से भाग गया। मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही।वहीं, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वीडियो की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें