फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रुपये वापस मांगने पर साढ़ू ने की थी हत्या, रस्सी से घोंटा था गला

Tue, 17 Jun 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने रईस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रुपये मांगने पर आरोपी साढ़ू ने ही साढ़ू को रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक का मोबाइल व कार बरामद की है।
विज्ञापन

14 जून को देवबंद थाना क्षेत्र के साखन खुर्द में रईस निवासी मदर हलीमा कॉलोनी मानकमऊ का शव मिला था। तब परिजनों ने मानकमऊ पुलिस चौकी पर हंगामा करते हुए हत्या की आशंका जताई गई थी। मृतक के भाई जीशान ने थाना कुतुबशेर में गुमशुदगी में दर्ज कराई थी। शव मिलने के बाद हत्या की धारा जोड़ दी गई थी।
सोमवार को पुलिस ने नागल बाईपास के पास से हत्यारोपी सुलेमान व मौसीन निवासी उनाली को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर हसनपुर चौक से गांव जंधेड़ी मार्ग से मृतक का मोबाइल और मानकमऊ से हत्या में प्रयुक्त कार बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें