फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दसवें दिन भी थमे रहे जनशताब्दी समेत छह ट्रेनों के पहिये, यात्री बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पंजाब में किसान आंदोलन के चलते ट्रेनों का संचालन दसवें दिन भी प्रभावित रहा। एक ओर जहां शालीमार, जनशताब्दी सहित छह ट्रेनों के पहिये थमे रहे तो वहीं दूसरी ओर रूट बदलने से लंबी दूरी की ट्रेनें 17 घंटे तक लेट पहुंची। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर किसान शुक्रवार को भी डटे रहे। जिसकी वजह से 14816 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस, 12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस, 04523 सहारनपुर-नंगलडैम मेमू एक्सप्रेस, 14681 नई दिल्ली-जालंधर सिटी सुपर एक्सप्रेस, 04502 ऊना हिमाचल-हरिद्वार मेमू एक्सप्रेस, 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस रद्द रही। अंबाला-साहनेवाल के बीच रूट बदलने से गाजीपुर-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा साप्ताहिक एक्सप्रेस 17 घंटे, जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस 16 घंटे, जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस साढ़े 11 घंटे, अमृतसर-पूर्णिया जनसेवा एक्सप्रेस छह घंटे, अमृतसर-कोलकाता अकालतख्त एक्सप्रेस चार घंटे, अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से आई। इनके साथ ही फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस तीन घंटे, हावड़ा-अमृतसर मेल डेढ़ घंटे, कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी चार घंटे, सहरसा-सरहिंद समर स्पेशल साढ़े सात घंटे, अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे लेट पहुंची। यात्रियों का आरोप है कि उन्हें रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के आने के बारे में ठीक जानकारी नहीं दी जा रही है। जिसकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा। ट्रेनों के निरस्त होने व लेट चलने से रेलवे को भी करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा।
-
ढंडारी कलां में रुकेगी तीन ट्रेनें
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि परिचालन कारणों से तीन ट्रेनों के स्टॉपेज को लुधियाना से ढंडारी कलां में स्थानांतरित किया गया है। जिनमें सहारनपुर से होकर गुजरने वाली 22424 अमृतसर-गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस 28 अप्रैल से 14 जुलाई तक, 14604 अमृतसर-सहरसा साप्ताहिक एक्सप्रेस एक मई से 10 जुलाई तक और 15532 अमृतसर-सहरसा साप्ताहिक एक्सप्रेस 29 अप्रैल से 15 जुलाई तक ढंडारी कलां रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें