फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद : जल्दी शुरू हुई और तेजी भी पकड़ रही

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडल में गेहूं की सरकारी खरीद रफ्तार पकड़ रही है। गेहूं खरीद करने के लिए स्थापित 178 क्रय केंद्रों में से 28 पर गेहूं खरीद आरंभ हो चुकी है और अब तक 623 मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीदा गया है। जबकि पिछले वर्ष मंडल में गेहूं की सरकारी खरीद 16 अप्रैल को शुरू हुई थी।
विज्ञापन

किसानों को गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने की कवायद के तहत सरकार गेहूं की सरकारी खरीद कराती है। इस बार प्रदेश सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है। सरकारी खरीद के लिए मंडल में 178 क्रय केंद्र खोले हैं। इन क्रय केंद्रों पर तौल करने से लेकर बोरे आदि की व्यवस्था की गई है। अब धीरे धीरे क्रय केंद्रों पर किसान गेहूं लेकर पहुंच रहे हैं और उम्मीद है कि 15 अप्रैल के बाद अधिकांश क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद होना शुरू हो जाएगा।
मंडल में 1.23 करोड़ का गेहूं खरीदा
मंडल में अभी तक 166 किसानों से 1.23 करोड़ रुपये का गेहूं खरीदा गया है। इसका भुगतान किसानों के खाते में भेजना शुरू कर दिया है। भुगतान को एनईएफटी (नेशनल इलेक्ट्रानिक फंड ट्रांसफर) के मार्फत किसानों के बैंक खाते में भेजा जा रहा है। प्रिंस चौधरी, प्रभारी संभागीय खाद्य नियंत्रक।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मंडल में गेहूं खरीद की स्थिति --
जनपद क्रय केंद्र इतने केंद्रों में खरीद कुल गेहूं खरीद
सहारनपुर 96 17 404.365 मीट्रिक टन
मुजफ्फरनगर 52 06 170.600 मीट्रिक टन
शामली 30 05 48.050 मीट्रिक टन
योग 178 28 623.015 मीट्रिक टन
नोट : संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय के 10 अप्रैल के आंकड़ों के अनुसार)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें