फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बारिश से भीगा खेतों में कटा पड़ा गेहूं

Tue, 02 May 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में बरसात के कारण ​भिगी गेंहू की फसल
विज्ञापन
चिलकाना/तीतरों। गत शाम से हो रही बारिश ने गेहूं उत्पादक किसानों के लिए चिंता पैदा कर दी है। अभी भी कुछ किसानों का गेहूं खेतों में खड़ा हुआ है तथा कुछ किसानों का गेहूं खेतों में कटा हुआ पड़ा है। गेहूं की थ्रेसिंग कार्य जोर-शोर से चल रहा था, लेकिन अचानक हुई बारिश ने गेहूं की थ्रेसिंग का कार्य बंद हो गया है।
विज्ञापन

खेत में पड़ा गेहूं अब कई दिन बाद थ्रेसिंग के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। जो गेहूं बारिश के पानी से भीग गया है, उस गेहूं के दाने काला पड़ने की संभावना भी अधिक हो गई है। गांव कालू माजरा के किसान प्रवीण कुमार, रणधीर सिंह, राजेश सुल्तानपुर के राजकुमार, अल्ताफ, अकबर आदि ने बताया कि उनका गेहूं कटा पड़ा था, इसलिए अभी तक थ्रेसिंग नहीं हो पाया था। बारिश के कारण गेहूं थ्रेसिंग का कार्य कई दिन पीछे हो गया है।
तीतरों के गांव झाड़वन निवासी किसान उमरदीन पुत्र नाजर ने तहसील प्रशासन को दिये प्रार्थनापत्र में बताया कि दो दिनों से लगातार हो रही बरसात के कारण गांव का पानी उसके खेत के निकट बने तालाब से ओवरफ्लो होने के कारण उसके खेत में घुस गया जिससे खेत में ही पड़ी गेहूं की करीब 20 बीघा फसल जलमग्न हो जाने से उसे लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। पीड़ित ने आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

सहारनपुर में बरसात के कारण भिगी गेंहू की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें