फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नौ साल पहले हुआ लापता, बन गया मृत्यु प्रमाण पत्र, अब निकला जीवित

Sun, 29 Oct 2023 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा। नौ साल पहले लापता हुए युवक को परिजन मृत मान चुके थे। यहां तक कि उसका मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनवा लिया गया, लेकिन बूढ़ी मां को यकीन था कि उसका बेटा आएगा। मां की आस शनिवार को उस समय पूरी हो गई जब लापता बेटे के जिंदा होने का पता चला। इतने साल गुजरने के बाद जब परिवार के लोगों ने युवक को देखा तो अपने आंसू नहीं रोक पाए। युवक को अपने परिवार से मिलाने का श्रेय नगर की सामाजिक संस्था दो कदम सफलता की ओर को जाता है।
विज्ञापन


संस्था के सदस्यों ने बताया कि नगर में पिछले कई दिनों से एक मनोरोगी युवक घूम रहा था। बृहस्पतिवार रात को संस्था के सदस्यों को युवक सड़क के किनारे बैठा मिला। पूछताछ करने पर युवक अपने नाम के अलावा कुछ नहीं बता पाया। संस्था के लोगों ने युवक को खाना खिलाकर एक स्थान पर लिटा दिया और सदस्यों ने सोशल मीडिया के सौ से अधिक ग्रुपों पर युवक का फोटो प्रसारित की। 24 घंटे के बाद युवक के परिजनों से संपर्क हो गया। युवक की पहचान माजिद पुत्र मंजूर गांव गढ़ी दौलत जनपद शामली के रूप में हुई।
सूचना मिलते ही परिवार के लोग शुक्रवार की रात को ही अंबेहटा पहुंच गए। युवक को देखते ही भाई और भाभी भावुक होकर रो पड़े और गले लगा लिया। युवक के बड़े भाई राशिद चौधरी ने बताया कि 9 साल पहले 2014 में उनका छोटा भाई माजिद मानसिक बीमारी के कारण घर से निकल गया था जिसे उन्होंने पांच साल तक लगातार खोजा, किंतु सब जगह ढूंढने पर भी युवक का पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि इसी बीच बीच उनके भाई माजिद का मृत्यु प्रमाण पत्र भी बन गया था, लेकिन माजिद की बूढी मां को यकीन था कि एक दिन उसका बेटा जरूर लौटेगा। नौ साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मां को उसका बेटा मिल ही गया। युवक को लेने आए परिवार के लोगों ने संस्था के सभी सदस्यों का आभार जताया। युवक को मोहल्ले के लोगों ने उसके परिवार के साथ विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें